शंघाई में 75 वर्ष में सबसे शक्तिशाली तूफान 'Bebinca' ने दी दस्तक, जनजीवन ठप 

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

बीजिंग। चीन के शंघाई शहर में सोमवार को 'बेबिन्का' तूफान ने दस्तक दी जो पिछले 75 साल में शहर में आया सबसे शक्तिशाली तूफान है। इस तूफान के कारण जनजीवन ठप हो गया।

शंघाई की केंद्रीय मौसम विज्ञान वेधशाला ने बताया कि तूफान 42 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से चली हवाओं के साथ शंघाई की ‘पुडोंग डिस्ट्रिक्ट’ के लिंगांग इलाके में पहुंचा। शहर प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले ही हजारों राहत एवं बचाव कर्मियों को तैनात किया है। बेबिन्का शंघाई में 75 वर्षों में आया सबसे शक्तिशाली तूफान माना जा रहा है। यह इस साल चीन में आया 13वां तूफान है। 

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' ने बताया कि राज्य बाढ़ नियंत्रण एवं सूखा राहत मुख्यालय ने रविवार को चीन के पूर्वी अन्हुई प्रांत तथा शंघाई और झेजियांग के लिए राहत उपाय बढ़ाए। बेबिन्का के कारण शंघाई में विमान सेवाएं रद्द कर दी गयी हैं।

शंघाई रेलवे स्टेशन ने रविवार से सोमवार तक शहर से गुजरने वाले कई मार्गों पर यात्री ट्रेन निलंबित करने की घोषणा की है। हांगकांग स्थित 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' ने बताया कि रविवार तक 2.5 करोड़ की आबादी वाले इस विशाल शहर से 4,14,000 से अधिक लोगों को अन्य स्थानों पर ले जाया गया और शहर में सभी राजमार्गों को बंद कर दिया गया है। 

ये भी पढे़ं : Donald Trump Attack : डोनाल्ड ट्रंप के गोल्फ क्लब के बाहर गोलीबारी, मौके से मिली AK-47... संदिग्ध भी गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' : दिल्ली पुलिस ने द्वारका में अवैध रूप से रह रहे 130 विदेशियों को भेजा वापस
Stock market closed: शेयर बाजारों में भारी गिरावट...610 अंक लुढ़का सेंसेक्स, 26,000 अंक से नीचे आया निफ्टी 
राज्यसभा में हंगामा: टोल जाम, सर्वाइकल कैंसर और धरोहर स्थलों की बदहाली पर सांसदों ने घेरा सरकार को
संसद में वंदे मातरम् पर चर्चा जारी : अनुराग ठाकुर बोले- हमें वंदे मातरम् से ‘एनर्जी’ मिलती है, कांग्रेस को इससे ‘एलर्जी’ होती है
जिम्मेदारी से करें ट्रैफिक नियमों का पालन: यूपी में लापरवाह चालकों को पांच से ज्यादा बार ट्रैफिक नियम तोड़ने पर होगी Insurance Premium वृद्धि