Fatehpur: युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण...दबाव बनाने पर कमरे में छोड़कर भाग निकला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने दर्ज कर मामले की जांच शुरू की

फतेहपुर, अमृत विचार। शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती का शारीरिक शोषण किया। विरोध करने पर युवक ने शादी का एक राजीनामा बनवा लिया। उसके बाद युवक उसे छोड़कर भाग निकला। मामले में एसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। 

मलवां थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि गांव का रहने वाला अनूप रैदास ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। विरोध करने पर शादी का राजीनामा बनवा लिया और उसे राधानगर थाना क्षेत्र के अन्दौली पुलिया के पास किराये का कमरा लेकर रहने लगा। 

कुछ माह बीत जाने के बाद उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी 2 मई 2024 को उसे कमरे में छोड़कर अपने घर चला आया। जानकारी होने पर वह उसके घर पहुंची तो उसके भाई महेश, नरेश, अनीता, आरोपी की मां, सुनीता, रामकिशोर, रामधनी ने गाली गलौज कर उसे लात घूंसो से मारा पीटा। 

घर में घुसने नहीं दिया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत पीड़िता ने एसपी से की। थानाप्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में दुष्कर्म पीड़िता ने पी लिया था कीटनाशक...मौत: चार युवकों ने लूटी थी अस्मत, पुलिस सभी को भेज चुकी जेल

संबंधित समाचार