रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। शहर कोतवाली क्षेत्र के सुपर मार्केट में एक साइकिल की दुकान में अज्ञात कारण से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे आसपास अफरा तफरी मच गई। जैसे तैसे आग पर काबू पाया गया। इस दौरान सारा सामान जल चुका था।

घटना सोमवार को रात करीब नौ बजे की है। सुपरमार्केट में साइकिल का काम करने वाले शिवकुमार रोजाना की तरह दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। घर जाने के बाद उन्हें सूचना मिली की दुकान के अंदर आग लग गई है। उन्होंने बताया कि जैसे वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान को भयंकर आग ने घेर रखा था। मौके पर मौजूद लोगों ने शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। शहर कोतवाल राजेश सिंह ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर कर्मी जैसे ही मौके पर आए आग बुझाने में लग गए।

विकराल आग पर घंटा पर मेहनत करने के बाद काबू पाया जा सका। दुकान के मालिक शिवकुमार ने बताया कि उनके दुकान में साइकिल व साइकिल बनाने का सामान रखा हुआ था, जो पूरी तरह जल चुका है। लगभग 20 से 25 लाख रुपये तक का सामान जलकर नष्ट हो गया है। गनीमत रही कि इस आग में कोई जन हानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें- Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई

संबंधित समाचार