सीतापुर: करंट की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के सादीपुर गांव वासी पोल्ट्री फार्म की देखरेख करते समय अचानक तारों में उतरे करंट की चपेट में आ गया। हादसे में रामजीवन की मौत हो गई। खबर मिलने के बाद कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के बयान लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, रामजीवन गांव के बाहर स्थित मुर्गी फार्म की देखरेख का काम करता था। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गया।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: मंत्री जेपीएस राठौर ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश, देखें वीडियो

 

संबंधित समाचार