पीलीभीत: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हादसे में मौत की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। बरेली रेलखंड पर शाही रेलवे क्रासिंग के पास मंगलवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने का शोर मचते ही भीड़ जमा हो गई। इस बीच आई मालगाड़ी के पायलट ने शव मिलने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना कर आसपास के लोगों से जानकारी की गई। जिसमें ट्रेन से गिरकर हादसे में युवक की मौत  होने का अंदेशा जताया गया। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज