बरेली: भुता में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत
बरेली,अमृत विचार। बाजार जा रहे दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों में एक युवक आईटीआई कर रहा था जबकि दूसरा हाईस्कूल का छात्र था। दोनों एक ही गांव …
बरेली,अमृत विचार। बाजार जा रहे दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों में एक युवक आईटीआई कर रहा था जबकि दूसरा हाईस्कूल का छात्र था। दोनों एक ही गांव के हैं। मौत की सूचना पर दोनों के परिवार में मातम छा गया।
भुता थाना क्षेत्र के गांव अहरोली निवासी अनिल ने बताया कि उनका भाई अरविंद (19 वर्ष) पुत्र दृगपाल आईटीआई कर रहा था। सोमवार को वह अपने दोस्त पवन (15 वर्ष) पुत्र स्व. बाबूराम के साथ बाइक से भुता बाजार जा रहा था। रास्ते में पड़ोली गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अरविंद और पवन की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को हादसे की सूचना दी। जानकारी होने पर दोनों छात्रों के परिवार में मातम छा गया। अनिल ने बताया कि वे दो भाई थे जबकि पवन भी दो भाई थे। पवन हाईस्कूल में पढ़ता था। मौत से पूरा गांव गमगीन हो गया है।
