बरेली: अब ट्रेनों से दूध-सब्जियों समेत इन सामानों को भेज सकेंगे व्यापारी
बरेली,अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे का इज्जतनगर मंडल अब व्यापारियों के लिए कुछ खास योजनाएं बना रहा है। मंडल की ट्रेनों से अब दूध, सब्जियां, फल, अनाज, फर्नीचर जैसी तमाम चीजों को एक जगह से दूसरी जगह तक भेजा जा सकता है। इसके लिए माल के अनुसार ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इससे व्यापारियों को बड़ा …
बरेली,अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे का इज्जतनगर मंडल अब व्यापारियों के लिए कुछ खास योजनाएं बना रहा है। मंडल की ट्रेनों से अब दूध, सब्जियां, फल, अनाज, फर्नीचर जैसी तमाम चीजों को एक जगह से दूसरी जगह तक भेजा जा सकता है। इसके लिए माल के अनुसार ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इससे व्यापारियों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।
इज्जतनगर मंडल के डीआरएम आशुतोष पंत ने बताया कि रेलवे अब व्यापरियों को सुविधा देने के बारे में बेहतर योजनाएं बना रहा है। बरेली में भी सब्जियां, दूध, अनाज, फर्नीचर, जरी-जरदोजी आदि का बड़ा व्यापार होता है। इसे देखते हुए इज्जतनगर मंडल ने भी एक नई पहल की है। इज्जतनगर मंडल व्यापारियों के सभी तरह के माल को एक राज्य से दूसरे राज्यों में भेजने के लिए अब पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए मंडल का वाणिज्य विभाग बरेली के व्यापारियों से संपर्क करेगा। उन्हें ट्रेन से माल भेजने के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही मंडियों में भी घूमकर सब्जी व्रिकाताओं से भी संपर्क साधा जाएगा।
डीआरएम आशुतोष पंत ने बताया कि यदि किसी व्यापारी के पास माल अधिक नहीं है तब भी उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। कम माल वाले व्यापारी जिस रूट पर अपना माल भेजना चाहते हैं उस रूट की किसी भी अन्य ट्रेन में एक बोगी को लगाकर भेज दिया जाएगा।
“इज्जतनगर मंडल अब व्यापरियों के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने की योजनाएं बना रहा है। जो भी यात्री ट्रेन से माल भेजना चाहता है वह सीनियर डीसीएम से संपर्क कर सकता है। इसके अलावा हमारी कॉमर्शियल विभाग की टीमें भी व्यापारियों से संपर्क करेंगी।” -आशुतोष पंत, डीआरएम, इज्जतनगर रेल मंडल
