सीतापुर: चाय से झुलसा मासूम बच्चा, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। महमूदाबाद इलाके में चाय बनाते समय अचानक भगौना गिरने से पास लेटा सात माह का दुधमुंहा बच्चा झुलस गया। गंभीर अवस्था में उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया गया है। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा निवासी सलीम के मुताबिक, उनकी पत्नी सुबह चूल्हे पर चाय बना रही थी। 

पड़ोस में ही सात माह का आतिफ तखत पर लेटा हुआ था। इसी दौरान अचानक भगौना गिर गया। खौलती हुई चाय की चपेट में आतिफ आ गया। गंभीर अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

संबंधित समाचार