सीतापुर: लापता युवक का नहर में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। लहरपुर कस्बे के एक मोहल्ला से लापता हुआ युवक का शव तालगांव इलाके से गुजरी शारदा नहर में उतराता हुआ मिला। सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। उधर, पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित मोहल्ला शाहकुलीपुर में युवक सिराज घर से निकलकर लापता हो गया था।

परिवार के लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। तालगांव कोतवाली क्षेत्र में गुजरी शारदा सहायक नहर में सिराज का उतराता हुआ शव मिला। पहचान होने के बाद तालगांव पुलिस ने लहरपुर पुलिस को सूचना दी। इसी के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंची। अचानक हुई मौत पर परिजनों ने संदेह जताया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें:-Jammu-Kashmir Election: पहले फेज का मतदान जारी, PM मोदी ने मतदाताओं से की बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील

संबंधित समाचार