बहराइच में चोरों का हौसला बुलंद, सिद्धार्थनगर के एसडीएम के घर को बनाया निशाना, लाखों का माल किए पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

बहराइच, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला रायपुर राजा निवासी पीसीएस अधिकारी के यहां चोरी हो गई। शिकायत पर घर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रायपुर राजा निवासी मीना कुमारी भारती पत्नी राज कुमार के बेटे मनोज कुमार पीसीएस अधिकारी हैं। वह इस समय सिद्धार्थनगर जिले के इटवा तहसील में एसडीएम है। वह दो दिन पहले घर आए थे।

मनोज कुमार अपनी माता के साथ अपने पैतृक गांव विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के गांव गए थे। इसके बाद मनोज वापस ड्यूटी के लिए चले गए। घर पर कोई नहीं था। इसका फायदा उठाकर चोरों ने जेवरात समेत अन्य सामान की चोरी की। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मालूम हो कि एसडीएम के बड़े भाई चेन्नई में प्रोफेसर हैं और मां हुजूरपुर ब्लॉक के सीएचसी में सुपरवाइजर हैं।

यह भी पढ़ें: बहराइच: पॉलिथीन के इस्तेमाल पर सख्ती, प्रयोग करने वाले दुकानदारों पर लगा 6700 का जुर्माना

संबंधित समाचार