प्रयागराज: धान के खेत में मिला स्वर्ण व्यवसायी का शव, इलाके में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के मांडा क्षेत्र में धान के खेत में गुरुवार को एक स्वर्ण व्यवसायी का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि धारांवनारा गांव के पास सुबह लोगों ने धान के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। पास में ही एक मोटरसाइकिल भी पड़ी मिली।

पुलिस ने उसकी शिनाख्त गरेथा गांव निवासी संदीप उर्फ सोनी (35) के रूप में किया है। वह ऊंचडीह बस स्टैंड के पास एक आभूषण की दुकान चलाता था। उन्होंने बताया कि रात में जब सोनू घर नहीं लौटा तो पिता संतोष सोनी ने आस-पास उसकी तलाश किया।

सुबह लोगों ने धान के खेत में मोबाइल की आवाज सुनकर लोगों को इसका पता चला। उन्होंने बताया कि सोनू के चेहरे पर चोट के निशान हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल सकेगा कि दुर्घटना का शिकार हुआ है अथवा किसी साजिश का परिणाम है।

यह भी पढ़ें:-Gonda Crime News: प्रेम प्रसंग में छात्र की हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव

संबंधित समाचार