बदायूं: दो साल में रुपये दोगुना करने का लालच देकर चार लाख की धोखाधड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट की गई दर्ज

बदायूं, अमृत विचार। सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला मीरा सराय निवासी युवक को उसके पड़ोसी ने धोखा दिया। एफडी में रुपये जमा करने पर दो साल में रुपये दोगुने होने का लालच दिया। रुपये जमा करने के बाद दो साल के बाद रुपये वापस करने से मना कर दिया और चार लाख रुपये की बेइमानी कर ली। पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

शहर के मोहल्ला मीरा सराय निवासी राजाबाबू पुत्र ओमप्रकाश ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके घर के पास रहने वाले उमेश पुत्र सुरेश आस्था मूर्ति निधि लिमिटेड कंपनी में काम करते थे। कंपनी के मालिक उनके मोहल्ले में रहने वाले बालकिशन हैं। आरोप है कि उमेश ने अपनी कंपनी में एफडी कराने के नाम पर उन्हें झांसे में ले लिया। कहा कि कंपनी में रुपये जमा करने पर दो साल में दोगुने हो जाएंगे। पड़ोसी होने की वजह से राजाबाबू ने उसपर विश्वास कर लिया था। उन्होंने उमेश को 7 जनवरी 2022 को 50 हजार, 10 जनवरी को एक लाख, 12 जनवरी को 50 हजार, 17 जनवरी को एक लाख, 5 अप्रैल 2022 को एक लाख रुपये दिए। उमेश ने उन्हें कंपनी में रुपये जमा करने की रसीद भी दी थी। उमेश के बताए अनुसार एफडी का समय पूरा होने पर राजाबाबू अपनी पत्नी के साथ अपने 8 लाख रुपये मांगने उमेश के घर पहुंचे। जहां उमेश, लोकपाल, जयराम ने उनके साथ गाली-गलौज की। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। राजाबाबू और उनकी पत्नी को लात घूंसे और लाठी-डंडों से पीटा। रुपये देने से मना कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए और उन्हें बचाया। शिकायत करने पर भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट, बेइमानी करने आदि के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा