कानपुर के महाराजपुर में महिला की नृशंस हत्या: नातिन को भी किया घायल, पुलिस की आरोपी से हुई मुठभेड़...गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के महाराजपुर थानाक्षेत्र के पुरमावीर गांव में घर में सो रही महिला की नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारों ने साथ में सो रही नातिन को भी घायल कर दिया। मासूम को इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी पाकर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर, डीसीपी श्रवण कुमार सिंह , एसीपी के साथ महाराजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने भी साक्ष्य जुटाए। 

पुलिस की देर रात हत्यारोपी से डोमनपुर गंगा पुल के पास मुठभेड़ हो गई, हत्यारोपी कमलेश उर्फ कमलू को पकड़ा गया है, आरोपित गांव का ही रहने वाला है।

Square Fit_202492111354371

हत्यारोपित कमलू ने पुलिस पर चलाई गोली, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पैर में गोली मारकर पकड़ा। इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने 24 घंटे के भीतर की गिरफ्तारी।

कानपुर हत्या 1 (1)

पुरवामीर में 55 वर्षीय विधवा कुसुमा अकेले रहती थी। कुसुमा के पति शंकर सविता की दस साल पहले मौत हो चुकी है। उनके दोनों बेटे हिमांशु और गोविंद बाहर रहते है। कुसुमा गुरुवार रात खाना खाने के बाद आंगन में सो रही थी। साथ में पारिवारिक नातिन नौ साल की प्रियांशी 9 भी थी। गुरुवार देर रात आरोपी घर में घुस गया और महिला को दबोच लिया। महिला पर हमले के बाद बच्ची जग गई तो उस पर भी हमला कर दिया।

कानपुर हत्या 1

बच्ची के चेहरे में कई धारदार हथियार से चोटों के निशान है। हमले के बाद बच्ची बेहोश हो गई है। सुबह लगभग छह बजे जब उसको होश आया तो वो चीखते हुए बाहर निकली। लोग दौड़े तो देखा कुसुमा का शव चारपाई पर पड़ा था।डीसीपी पूर्वी एसके सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। बच्ची को गंभीर हालत में हैलट भेजा गया है। डीसीपी पूर्वी एसके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी गिरफ्तार होगा।

 

संबंधित समाचार