दिग्विजय सिंह ने ईवीएम को लेकर किया ट्वीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के बीच पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता को लेकर ट्वीट किया है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में कहा कि तकनीकी युग में विकसित देश ईवीएम पर भरोसा नहीं करते हैं, लेकिन भारत और कुछ छोटे देशों …

भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के बीच पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता को लेकर ट्वीट किया है।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में कहा कि तकनीकी युग में विकसित देश ईवीएम पर भरोसा नहीं करते हैं, लेकिन भारत और कुछ छोटे देशों में ईवीएम से चुनाव होते हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि विकसित देश क्यों नहीं कराते। क्योंकि उन्हें ईवीएम पर भरोसा नहीं है। क्योंकि जिसमें चिप है, वह ‘हैक’ हो सकती है। देश में अनेक नेता समय समय पर ईवीएम को लेकर सवाल उठाते रहे हैं।

संबंधित समाचार