प्रयागराजः युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/प्रयागराज, अमृत विचारः प्रयागराज कमिश्नर के थाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित पूरा पांडेय मोहल्ले में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की वजह से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत पूरा पांडेय, संडवा निवासी अरविंद प्रजापति 22 ने साड़ी से पंखे में फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। सुबह जब परिजनों ने देखा तो घर में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारकर बाहर निकाला। इसके बाद परिजन युवक को नजदीक के एक निजी अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके की औपचारिकताएं पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ेः परिवार में विवाद के बाद युवक ने लगाया फंदा, बाग में मिला शव

संबंधित समाचार