Muzaffarnagar News: कार से टकराकर पलटा स्कूली वाहन, 10 बच्चे घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के खराद गांव के पास शुक्रवार को एक स्कूली वाहन, एक कार से टकराने के बाद पलट गया जिससे उसमें सवार 10 बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी एसपी उपाध्याय ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब ‘स्टार इंटरनेशनल स्कूल’ की एक वैन विभिन्न गांवों से 18 स्कूली बच्चों को लेकर आ रही थी। 

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में घायल 10 बच्चों को पड़ोस के शामली जिले में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से आयुष (15), प्रियांशु (14) और आर्यन (12) की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि स्कूल वाहन को जब्त कर लिया गया है और चालक कपिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

यह भी पढ़ें- एडी बेसिक ने शिक्षकों में भरा जोश : कक्षा एक से तीन के छात्रों को निपुण बनाने को किया प्रेरित

संबंधित समाचार