उपनिंबधक के तबादले से कम मानने को राजी नहीं नाराज वकील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तीसरे दिन भी नहीं हुई एक भी रजिस्ट्री, दो अन्य तहसीलों के अधिवक्तओं ने किया समर्थन

रामनगर, बाराबंकी: अमृत विचार । उप निबंधक की कार्य व्यवहार से नाराज अधिवक्ताओं का जारी आंदोलन के आज तीसरे दिन भी एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई। तहसील बार एसोशिएशन रामनगर के समर्थन में तहसील फतेहपुर व सिरौली गौसपुर के अधिवक्ता भी न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए समर्थन किया है।

ज्ञात हो कि बीत बुधवार को तहसील बार एसोसिएशन रामनगर के अध्यक्ष व महामंत्री ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर सब रजिस्टार की कार्य शैली पर वार्ता की थी। जिसमें सभी अधिवक्ताओं ने उप निबंधक के खराब व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया था कि इनके द्वारा अधिवक्ताओं से अभद्रता करने के साथ धमकाया जाता है और रजिस्ट्री में अवैध वसूली की जाती है। तथा कई बैनामे गलत तरीके से भी किए गए हैं। जब तक सब रजिस्ट्रार का स्थानांतरण नहीं हो जाएगा।

न्यायिक कार्य से विरत रहेगें। इस प्रकरण की जानकारी अधिवक्ता संघ के साथ उच्च अधिकारियों को दी गई है, लेकिन स्थानांतरण नहीं होने पर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्य बंद कर दिया। तीसरे दिन भी एक भी लेख पत्र का पंजीयन नहीं होने से राजस्व की लाखों की हानि हुई। रामनगर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का समर्थन करते हुए तहसील सिरौली गौसपुर व फतेहपुर के अधिवक्ताओं ने भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। उपजिलाधिकारी व तहसीलदार द्वारा उप निबंधक व अधिवक्ताओं के साथ दो बार बैठकर वार्ता की गई। जो असफल रही। तहसील बार के महामंत्री सुरेश त्रिपाठी ने बताया कि जब तक उप निबंधक कादंबरी त्रिपाठी का स्थानांतरण नहीं हो जाता है तब तक रजिस्ट्री बंद रहेगा। तथा आंदोलन जारी रहेगा।

संबंधित समाचार