नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम व नवाचार मेला का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज,  अमृत विचार: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज में प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक राजेंद्र प्रताप के मार्गदर्शन में नॉलेज शेयरिंग एवं नवाचार मेला कार्यक्रम का समापन प्रमाण पत्र वितरण के साथ शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक रामचेत रहे।

इस अवसर पर प्राचार्य ने बताया कि नवाचार वह क्रिया है जो शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को सरल ,रुचिकर एवं समझ आधारित बनाता है। यह उपस्थिति एवं ठहराव को शत प्रतिशत करता है। ड्रॉप आउट को कम करता है एवं शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को गुणवत्तापूर्ण बनाता है। इसलिए आप सभी नवाचार करते हुए ज्ञानवर्धन हेतु एक दूसरे से शेयर करें तथा जनपद स्तर की शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को गुणवत्तापूर्ण बनाएं तथा प्रदेश स्तर पर जनपद का नाम रोशन करें। इस कार्यक्रम में जनपद स्तर के 22 ब्लॉकों के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के परिषदीय शिक्षकों, जनपद स्तर के माध्यमिक शिक्षकों तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज के डीएलएड प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया।

निर्णायक मंडल के रूप में  राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रयागराज से प्रवक्ता सुश्री रेखा राम व डॉक्टर रंजना यादव, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कटरा प्रयागराज से प्रवक्ता कल्पना व बीना गौतम ने विजेता प्रतिभागियों का निष्पक्षता के साथ चयन किया। कार्यक्रम के नोडल डायट प्रवक्ता ऋचा राय एवं निधि मिश्रा के निर्देशन में यह कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिव्या त्रिपाठी प्राथमिक विद्यालय सोरांव, द्वितीय स्थान सत्येंद्र कुमार चौधरी उच्च प्राथमिक विद्यालय मऊआइमा , तृतीय स्थान एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज प्रयागराज से प्रवक्ता आशीष कुमार श्रीवास्तव को तथा चतुर्थ स्थान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज के डीएलएड प्रशिक्षु आयुष पांडेय और राखी यादव ने प्राप्त किया। शेष लोगों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में डायट के समस्त प्रवक्ताओं एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं समेत डायट के समस्त स्टॉफ की सहभागिता रही। उक्त जानकारी डायट एल्युमिनी विपिन कुमार कुशवाहा ने दिया।

संबंधित समाचार