Breaking Lucknow : रूमी गेट के पास हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने कई लोगों को रौंदा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के रूमी गेट के पास बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार वाहन ने कई लोगों को रौंद दिया है।

बताया जा रहा है कि तेज गति से रूमी गेट की तरफ से आ रहे चार पहिया वाहन UP 32 NR 8598 ने कई वाहनों को पहले टक्कर मारी है। उसके बाद कई व्यक्तियों को रौंदा भी है।

इस हादसे के बाद हुसैनाबाद चौकी पर लोगों का हुजूम उमड़ा है। पब्लिक को बेकाबू देख कई थानों की पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने लोगों को वहां से हटाकर स्थिति कंट्रोल में किया।

संबंधित समाचार