मुरादाबाद : जनशताब्दी पलटाने के मामले में जीआरपी ने तेज की जांच, कई हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। बिलासपुर के पास बुधवार को जनशताब्दी एक्सप्रेस को पलटाने की कोशिश लोको पायलट की सूझबूझ से टल गई थी। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से लगभग 200 मीटर पहले रेलवे ट्रैक पर लोहे का खंभा देखते ही लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए थे। इस मामले में राजकीय रेल पुलिस रामपुर ने जांच तेज कर दी है। वहीं जीआरपी ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

बुधवार देर रात में ट्रेन रुद्रपुर पहुंचने वाली थी। तभी अचानक लोको पायलट को पटरी पर खंभा दिखाई दिया था। जिसके बाद पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। लोको पायलट ट्रेन से उतरकर पहुंचे तो पटरी पर लोहे का खंभा रखा था। उसे हटाकर ट्रेन लेकर रुद्रपुर स्टेशन पहुंचे और अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। मामले में रामपुर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं शुक्रवार को जीआरपी ने घटना स्थल के आसपास मुआयना किया। इसके साथ ही जीआरपी ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। एसपी रेल आशुतोष शुक्ला ने बताया कि रात में जीआरपी को गश्त करने के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: ठाकुरद्वारा की गोशाला में 10 गोवंशीय पशुओं की मौत; बजरंग दल कार्यकर्ता ने किया प्रदर्शन, लगाया ये आरोप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म