Kamlesh Fighter: कमलेश फाइटर गैंग का एक और साथी प्रदीप गिरफ्तार...खबर बनाने के बाद वायरल करने की बात कहकर लेता था पैसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में वसूलीबाज पत्रकारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित, पूर्व उपाध्यक्ष नीरज अवस्थी, कमलेश फाइटर समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शनिवार को पुलिस ने बांदा से आरोपी प्रदीप कुमार त्रिपाठी उर्फ राजा त्रिपाठी को नियर ओवरब्रिज शंकरनगर कालू कुआं के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि खबर बनाने के बाद हम लोग वायरल करने की बात कहकर उनसे वसूली करते थे। डील करने के बाद भी पैसा नहीं मिलने पर लोगों को धमकाकर जबरन वसूली करते थे। वसूली का पैसे आपस में बांट लेटे थे। आरोपी प्रदीप के खिलाफ कानपुर से लेकर बांदा तक के कई थानों में मुकदमें दर्ज है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर: दो युवकों की मौत, चंदन घाट से तर्पण कर लौट रहे थे, चालक वाहन लेकर हुआ फरार

संबंधित समाचार