कंगना रनौत को पुलिस से मिला दूसरा नोटिस
मुंबई। मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को नफरत को बढ़ावा देने के मामले में दूसरा नोटिस जारी किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसे पहले बांद्रा पुलिस ने इस मामले में अभिनेत्री और उनकी बहन को बयान दर्ज कराने के लिए 21 अक्टूबर को पहला …
मुंबई। मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को नफरत को बढ़ावा देने के मामले में दूसरा नोटिस जारी किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसे पहले बांद्रा पुलिस ने इस मामले में अभिनेत्री और उनकी बहन को बयान दर्ज कराने के लिए 21 अक्टूबर को पहला नोटिस जारी किया था।
हालांकि कंगना के वकील ने नोटिस का जवाब भेजा था। जिसमें कहा गया था कि कंगना फिलहाल हिमाचल प्रदेश में हैं और अपने चचेरे भाई की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं।बांद्रा पुलिस ने अब दोनों को इस मामले में अपने बयान दर्ज कराने के लिए 10 नवंबर को थाने में मौजूद रहने के लिए दूसरा नोटिस भेजा है।
बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने पिछले महीने बॉलीवुड के एक कास्टिंग डायरेक्टर और फिटनेस ट्रेनर मुनव्वर अली सैयद की शिकायत पर पुलिस को जांच करने के आदेश दिए थे। यह शिकायत कंगना और उनकी बहन के कथित बयानों को लेकर की गई थी।
