शाहजहांपुर:गांव के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची की तालाब में डूबकर मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तलाश करते हुए तालाब के पास पहुंचे परिजन, गोताखोरों ने शव निकाला 

मदनापुर/ शाहजहांपुर,अमृत विचार। हरनारायणपुर जटिया में गांव के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची की तालाब में डूबकर मौत हो गयी। वह शाम को घर वापस नहीं आई तो परिवार वालों ने उसको तलाश किया। परिवार वालों को आशंका हुई कि कहीं बच्ची तालाब में तो नहीं डूब गयी। गोताखोरों ने पांच घंटे बाद उसका शव तालाब से बाहर निकाला है। 


मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव हरनारायणपुर जटिया की निवासी सुरजीत की दो साल की बेटी सावनी शनिवार की शाम पांच बजे गांव के बच्चों के साथ तालाब के किनारे खेल रही थी। अन्य बच्चें खेलकर घर आ गए। उनकी बेटी घर वापस नहीं आई तो परिवार वालों ने उसकी गांव के आस-पास तलाश की। लेकिन उसका पता नहीं चला। परिवार वालों ने गांव के पेड़ के नीचे आकर तालाब में डूबने की आशंका जतायी और मदनापुर थाना को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह चौहान सिपाहियों को लेकर रात नौ बजे गांव में पहुचे ओर परिवार वालों से जानकारी की। परिवार वालों ने बताया कि तालाब के किनारे बच्ची खेल रही थी। तालाब के किनारे रोशनी की व्यवस्था करके गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने रात दस बजे बच्ची का शव तालाब से बाहर निकाला। बताते है कि सरकारी तालाब है और पानी करीब पांच फुट है। पिता ने बताया कि बच्चों ने बच्ची को डूबते नहीं देखा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मां का नाम संगीता है और पिता खेती करते है। मौत की खबर से परिवार में रोना पीटना मच गया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज