बरेली: कृषि विज्ञान की मान्यता नहीं, फिर भी ले लिया प्रवेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नवदिया झादा के आदर्श कृष्णा देवी इंटर कॉलेज में कृषि विज्ञान विषय की मान्यता नहीं होने के बावजूद छात्र का प्रवेश ले लिया गया। फीस के तौर पर उससे 3500 रुपये भी वसूले गए। पीड़ित छात्र रवि को जब पता चला विद्यालय में कृषि विज्ञान विषय नहीं है तो उसने दूसरे स्कूल …

बरेली, अमृत विचार। नवदिया झादा के आदर्श कृष्णा देवी इंटर कॉलेज में कृषि विज्ञान विषय की मान्यता नहीं होने के बावजूद छात्र का प्रवेश ले लिया गया। फीस के तौर पर उससे 3500 रुपये भी वसूले गए। पीड़ित छात्र रवि को जब पता चला विद्यालय में कृषि विज्ञान विषय नहीं है तो उसने दूसरे स्कूल में प्रवेश लिया मगर आदर्श स्कूल से उसे टीसी नहीं दी जा रही है।

छात्र ने डीआईओएस से लिखित में मामले की शिकायत की है। डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह ने स्कूल प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगा है। रवि ने कक्षा 10 की पढ़ाई आदर्श इंटर कॉलेज से ही की है। 11वीं में वह कृषि विज्ञान की पढ़ाई करना चाहता है मगर स्कूल संचालकों ने यह कहकर उसका प्रवेश स्कूल में ले लिया कि उनके यहां भी कृषि विज्ञान की मान्यता है।

जब रवि को पता चला कि स्कूल में कृषि विज्ञान की मान्यता नहीं है तो उसने दूसरे स्कूल में प्रवेश लेना चाहा। इस पर स्कूल ने उसे टीसी देने से इनकार कर दिया। डीआईओएस ने संज्ञान लेते हुए स्कूल संचालक को नोटिस भेजा है। साथ ही पूरी फीस वापस करने के आदेश जारी किए हैं।

संबंधित समाचार