Banda Accident: मिनी ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर...तीन की मौत, एक घायल, हादसा देख दहल गए लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। बांदा में बाइक सवारों को तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन लोगों को कुचलता हुआ निकला गया। हादसा देख लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में तीन युवकों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि हादसे में एक घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चारों मजदूर काम करने जा रहे थे। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा गांव के छनिया पुरवा के पास हादसा हुआ।

इनकी हुई मौत

1- विजय बहादुर (29) पुत्र कमतू प्रजापति निवासी मोहन पुरवा अंश खलारी
2- मनोज उर्फ बउवा (24) पुत्र श्रीपाल निवासी धोबिन पुरवा अंश पुकारी
3- प्रभु दयाल (20) पुत्र बोगा निवासी मोहन पुरवा अंश पुकारी 

ये हुए घायल

1- रामबाबू (22) घायल हो गया।

ये भी पढ़ें- Kanpur: ताबड़तोड़ लूट से थर्राया शहर में साउथ जोन, दरोगा की पत्नी समेत तीन को लुटेरों ने बनाया शिकार, जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार