Kanpur Train Incident: मालगाड़ी को पलटाने की साजिश...कई संदिग्धों को उठाया, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। क्राइम ब्रांच, पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी करके कई संदिग्धों को उठाया है। जिनसे गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है।

रविवार शाम करीब 7:00 बजे अलग-अलग टीमें दलपतपुर, प्रेमपुर, पूरनपुर, बड़ागांव, सरसौल, महाराजपुर, रूमा और नरवल आदि गांवों में पहुंची। टीमों ने वहां की आबादी, किस जाति के लोग यहां पर रहते हैं। इसके बारे में जानकारी जुटाई। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के बारे में जानकारी ली और कई संदिग्धों को उठाया। फॉरेंसिक को यह जानकारी हुई कि सिलेंडर बिल्कुल नया था।

घटनास्थल के पास सीसीटीवी नहीं लगे हुए हैं। कानपुर प्रयागराज हाईवे से दाहिने हाथ मुड़कर 3 किलोमीटर पर प्रेमपुर स्टेशन है। अलग-अलग टीमें यहां के सीसीटीवी फुटेज देखने में जुट गई हैं। कुछ टीमें हाईवे पर लगे कैमरे को भी खंगालने में लगी हैं।

ये भी पढ़ें- Kanpur: भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच होने का विरोध...यातायात बाधित भी किया, पुलिस ने 20 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच

संबंधित समाचार