पूर्ति निरीक्षक ने शुरू की जांच, कोटे पर गिर सकती है गाज : ग्राम प्रधान पर शिकायत कर्ता को बंधक बनाने का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

अमृत विचार, बहराइच। जिले के ग्राम पंचायत कठौतिया के लोगों से ग्राम प्रधान और कोटेदार पर अंत्योदय कार्डधारकों से दुर्गा पूजा के नाम पर 500/500 रूपये वसूली का आरोप लगाया है। इस खबर का प्रकाशन अमृत विचार अखबार ने सोमवार को प्रमुखता से किया खबर का संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक को जांच के लिए गांव भेजा।

विकास खंड मिहीपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत कठौतिया के गांव के अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों ने डीएम मोनिका रानी को शिकायती पत्र भेजा है। गांव निवासी सीता राम, लक्ष्मी, मंजेश, राजेश, राज नारायन, प्रमोद कुमार और लक्ष्मी ने हस्ताक्षरित पत्र भेजा। सभी का कहना है कि वह सभी अंत्योदय कार्ड धारक हैं। उनसे खाद्यान्न लेने जाने पर कोटेदार और प्रधान 500 रूपये चंदा मांग रहे हैं। चंदा दुर्गा पूजा के नाम पर लिया जा रहा है।

खबर का असर

विरोध करने पर बिना खाद्यान्न दिए वापस भेजा जा रहा है। इसकी शिकायत अधिकारियों से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इस खबर का प्रकाशन अमृत विचार अखबार ने सोमवार के अंक में किया। खबर का संज्ञान लेकर जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने पूर्ति निरीक्षक रंजीत कुमार को जांच के लिए भेजा। पूर्ति निरीक्षक ने गांव पहुंचकर जांच की। इसी दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और उनके गुर्गों ने एक शिकायत कर्ता को भी बंधक बना लिया। जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि जांच के बाद सख्त कार्रवाई होगी। ग्राम प्रधान पर कार्यवाई के लिए डीपीआरओ से वार्ता की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...