हल्द्वानी: दिवंगत पुलिस कर्मी की पत्नी को ठगा, महिला पर मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दिवंगत पुलिस कर्मी की पत्नी को उसी की परचिति एक महिला ने ठग लिया। उसने बैंक में गोल्ड निवेश कराया और महीनों गुजर जाने के बावजूद न तो गोल्ड वापस मिला और न ही निवेश किए गए गोल्ड पर ब्याज। काठगोदाम पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

काठगोदाम थाना क्षेत्र की रहने वाली रिंकी ने पुलिस को दी तहरीर में परिचित महिला रजनी मेहता पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। रिंकी का कहना है कि उनके पति स्व. चंदन लाल पुलिस विभाग में कार्यरत थे। तीन साल पहले हरिद्वार में कुम्भ मेला में ड्यूटी के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

इसके बाद रजनी मेहता ने उनके जेवरात गोल्ड निवेश के नाम पर बैंक में रखवा दिए। साथ ही ब्याज समेत गोल्ड प्रति माह गोल्ड मिलने का आश्वासन दिया। पिछले नौ माह से न तो उन्हें रुपये मिल रहे हैं और न ही गोल्ड। आरोप है कि धोखाधड़ी में रजनी का पति भी शामिल है। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म