बरेली:चोरों ने शाही के गांव फिरोजपुर में दो घरों को कूमल लगाकर बनाया निशाना 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एक साथ दो घरों में चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश

मीरगंज, अमृत विचार। जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब शाही थाना क्षेत्र में चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया। सोमवार देर रात हुई चोरी का पता घरवालों को मंगलवार सुबह लगा तो उनके होश उड़ गए। एक साथ दो घरों में चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश है।

आमिल और मोहम्मद करीम निवासी ग्राम फिरोजपुर थाना शाही के घरों से बीती रात कूमल लगाकर अज्ञात चोर नकदी, जेवर आदि चोरी कर ले गए। परिजनों ने सुबह उठकर देखा तो घर से जेवरात और नकदी आदि गायब मिला और सामान भी बिखरा पड़ा था। एक घर का सामान बाहर पड़ा था। ग्रामीणों ने थाना शाही पुलिस को सूचना दी। हल्का इंचार्ज और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से चोरी की घटना के लिए प्रार्थना पत्र देने को कहा। फिलहाल पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा