अमेठी: आमने सामने की टक्कर में दो ट्रक ड्राइवरों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 मुंशीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत परतोष ममता स्टील फैक्ट्री के पास हुआ हादसा 

मुंशीगंज/अमेठी, अमृत विचार: जनपद अमेठी के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के स्टील फैक्ट्री के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां आमने-सामने दो ट्रकों के बीच टकराने से दो की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

पूरा मामला मुंशीगंज थाना क्षेत्र के ममता स्टील फैक्ट्री के पास रोड का है। टक्कर इतना भयानक था कि दोनों ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा साथी ट्रक में फंस गया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल युवक को ट्रक से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भेजा जहां उसका इलाज चल रहा है।

वहीं थाना मुंशीगंज प्रभारी प्रेमचंद गौतम ने बताया की परिजनों को सूचना दी गई है और दोनों डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की विधि कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना में मारे गए लोगों की पहचान 50 वर्षीय राधेश्याम और 26 साल के राजू के रूप में हुई है। 

ये भी पढ़ें- Amethi News: एसओजी टीम को देखकर तालाब में कूदे कार सवार संदिग्ध लोग, तीन दबोचे गए

संबंधित समाचार