Budaun News: खेत में मिला लापता बुजुर्ग का शव, हाथ-पैर पर मिले चोट के निशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार: उसावां थाना क्षेत्र के गांव रिठिया निवासी बुजुर्ग साबिर खां (65) मंगलवार दोपहर घास लेने के लिए घर से खेत की ओर गए थे। जिसके बाद वह लापता हो गए। परिजनों ने अपने गांव के अलावा आसपास के गांव में तलाश किया, लेकिन पता नहीं चल सका। 

बुधवार को साबिर खां का शव गांव के पास खेत पर मिला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर साबिर के परिजन पहुंचे। पुलिस को अवगत कराया। पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने हाथ और पैर पर चोट की बात कहते हुए हत्या का आरोप लगाया। पुलिस करंट से मौत की बात कह रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: वन दरोगा पर हिरण को मारकर खाने व अवशेष जमीन में दबाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार