बदायूं: वन दरोगा पर हिरण को मारकर खाने व अवशेष जमीन में दबाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजरिया, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव कौल्हाई में हिरण का शिकार कर लिया गया। उसका मांस खाने के बाद उसके अवशेष वन विभाग की जमीन में दबा दिए गए। इसकी जानकारी होने पर पशु प्रेमी ने थाना पुलिस को दी। पशु प्रेमी के साथ पहुंची पुलिस ने बताए स्थान पर खुदाई कराई। वहां से अवशेष बरामद हुए हैं। इस प्रकरण में वन दरोगा पर आरोप लगे हैं। थाना पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी हुई है। इधर हिरण के अवशेष पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। 

थाना मुजरिया क्षेत्र की वन विभाग नर्सरी में हिरण का शिकार किए जाने से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। हिरण का शिकार उसके अवशेष दबाए जाने की जानकारी पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा को मिली। इसके बाद उनके द्वारा साथी पशु प्रेमी संजीव प्रजापति को अवगत कराया। 

इसके बाद संजीव प्रजापति थाना पुलिस को साथ लेकर वन विभाग की नर्सरी पहुंच गए। उनके द्वारा उस स्थान की खुदाई कराई। जहां हिरण के अवशेष दबे थे। खुदाई कराने पर हिरण के अवशेष मिले। इन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस प्रकरण में वन दरोगा पर हिरण को मारने के आरोप लगे हैं। पशु प्रेमी के साथ थाना पुलिस ने वन दरोगा को कई बार फोन किया, परंतु वन दरोगा ने फोन रिसीव नहीं किया। 

एक दिन पहले अवशेष मिलने की बात आ रही सामने

वन विभाग के अधिकारियों की माने तो नर्सरी में हिरण के अवशेष एक दिन पूर्व मिले थे, परंतु उन्हें बिना पोस्टमार्टम के जमीन में दफन कर दिया  गया। अब इन अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके बाद पता चल जाएगा कि अवशेष कितने दिन पुराने हैं। इधर पुलिस भी प्रकरण की जांच कर रही है। 

बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में हिरण के मृत पड़े होने की जानकारी वन दरोगा को मिली थी। उन्हें बिना पोस्टमार्टम के ही दफन करा दिया गया। अवशेष का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसमें लिप्त मिलने पर दोषियों पर कार्रवाई होगी।- प्रदीप वर्मा, डीएफओ

यह भी पढ़ें- कासगंज: निरस्त की गई अधिवक्ता की जमानत अर्जी...न्यायालय परिसर में वादकारी को पीटने का अधिवक्ता पर है आरोप

 

संबंधित समाचार