भारत 19 नवंबर को मलेशिया के खिलाफ मैत्री मैच की करेगा मेजबानी, AIFF ने की घोषणा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बुधवार को घोषणा की कि भारत 19 नवंबर को मलेशिया के खिलाफ फीफा मैत्री मैच की मेजबानी करेगा।

हालांकि एआईएफएफ ने अभी मैच के आयोजन स्थल पर कोई फैसला नहीं किया है और कहा कि इसकी घोषणा बाद में की जायेगी। मलेशिया वर्तमान में फीफा (अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ) रैंकिंग में 132वें जबकि भारत 126वें स्थान पर है। दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत अक्टूबर 2023 में हुई थी जिसमें भारत को 2-4 से हार मिली थी।

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने मैदान में उतारा नोमान अली, खुर्रम शहजाद की जगह खेलेंगे

संबंधित समाचार