कानपुर में तेज रफ्तार डंपर का कहर, रेस्टोरेंट और आटा चक्की में जा घुसा; नीम के पेड़ ने बचाई सो रहे दुकानदार की जान

Amrit Vichar Network
On

नवशील धाम चौकी के पास हुआ हादसा,

कानपुर के कल्याणपुर में शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर रेस्टोरेंट और आटा चक्की में जा घुसा। पास की गुमटी में सो रहे दुकानदार की जान नीम के पेड़ की वजह से बच गई। हादसे के बाद चालक और उसका सहयोगी फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।

कानपुर। कानपुर शहर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर नवशील धाम चौकी से कुछ दूरी पर मंटोरा पब्लिक स्कूल के सामने स्थित रेस्टोरेंट और आटा चक्की में जा घुसा। जोरदार टक्कर से रेस्टोरेंट का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि आटा चक्की के पास बनी पान मसाले की गुमटी भी चपेट में आकर टूट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंपर तेज रफ्तार में था। अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित प्रतिष्ठानों में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। हादसे के बाद डंपर का इंडिकेटर जलता रह गया, जबकि चालक और उसका सहयोगी मौके से फरार हो गए। हादसे के दौरान आटा चक्की के पास करीब 25 वर्षों से पान मसाले की गुमटी चलाने वाले अरुण कुमार अग्निहोत्री अंदर सो रहे थे। गनीमत रही कि डंपर और गुमटी के बीच नीम का पेड़ आ गया। पेड़ के कारण डंपर सीधे गुमटी के अंदर नहीं घुस सका और बड़ा हादसा टल गया।

जानिए क्या बोले स्थानीय लोग...

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बीच में नीम का पेड़ नहीं होता तो हादसा जानलेवा हो सकता था। घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने डंपर और उसके चालक के संबंध में छानबीन शुरू कर दी है। चालक और उसके सहयोगी के मौके से फरार होने के कारण पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस हादसे की वजह और डंपर चालक की पहचान करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें:- जंतर-मंतर मारपीट कांड फिर गरमाया, निशु आजाद के पिता के लिए न्याय मांगने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे सीजेपी नेता

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Amethi News: अमेठी में मुसाफिरखाना समेत छह तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले, डीएम ने जारी किया आदेश
Krishna Janmashtami 2026 : कृष्ण भक्ति में डूबा यूपी, मथुरा से लखनऊ-कानपुर तक मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Krishna Janmashtami 2026 : कान्हा के जन्मोत्सव में डूबा देश, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं
देशभर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम : मथुरा-द्वारका में मंगला आरती, ब्रज में 75 लाख श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान, यहां दी जाएगी 21 तोपों की सलामी
कानपुर में तेज रफ्तार डंपर का कहर, रेस्टोरेंट और आटा चक्की में जा घुसा; नीम के पेड़ ने बचाई सो रहे दुकानदार की जान