Bahraich Encounter : बहराइच में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

Amrit Vichar Network
On

बहराइच में मंगलसूत्र झपटने के मामले में फरार 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश असलम को नानपारा पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने चोरी की बाइक, दो मोबाइल, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

बहराइच, अमृत विचार। बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र में महिला से मंगलसूत्र झपटने की घटना में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को नानपारा पुलिस , क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने गुरुवार की देर रात करीब 12 बजे  मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, एक सितंबर को गंगोत्री पत्नी सुरेंद्र निवासी सुआगाड़ा, लखीमपुर अपने फूफा के घर से वापस लौट रही थीं। गुलालपुरवा टोल प्लाजा के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। मामले में मटेरा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया था।

6

पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में दो संदिग्ध बदमाशों की पहचान हुई। दो-तीन सितंबर की रात स्वाट टीम और मटेरा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में फुल्ली उर्फ तूफान उर्फ रकीब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी दौरान उसका साथी असलम उर्फ साहिल उर्फ सुहैल मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

नहर पुलिया के पास पुलिस से हुई मुठभेड़

पुलिस के मुताबिक, तीन-चार सितंबर की रात नानपारा पुलिस और स्वाट टीम को सूचना मिली कि असलम चोरी की मोटरसाइकिल लेकर निबिया नहर पुलिया से रुपईडीहा रोड की ओर जा रहा है। पुलिस ने चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा।

बाइक, मोबाइल और तमंचा बरामद

पुलिस ने घायल बदमाश को हिरासत में लेकर उपचार के लिए सीएचसी नानपारा भेजा। उसके पास से बाइक संख्या UP40BF6651, दो मोबाइल फोन, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी के अस्पताल में AC कमरा न मिलने पर बवाल, सास-ननद और ससुर से जमकर मारपीट, VIDEO वायरल

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Amethi News: मंदिर परिसर में भरा पानी तो अनशन पर बैठे महंत, समर्थन में सैकड़ों ग्रामीणों का धरना; अमेठी में गरमाया मामला
श्रावस्ती में राप्ती का रौद्र रूप : अप्रोच मार्ग के करीब पहुंची कटान, 37 करोड़ के पुल पर मंडराया खतरा
Trump on Iran War: ट्रंप का दावा- ईरान की सैन्य क्षमता को पहुंचाया भारी नुकसान, जल्द खत्म होगा युद्ध
सुल्तानपुर में सड़क किनारे पन्नी के नीचे जी रहा था शख्स, एसपी ने दिखाई संवेदना; नहलाकर नए कपड़े पहनाए, मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ इलाज
जन्माष्टमी पर सीएम योगी का बड़ा संदेश, बोले- भारत की एकता और आस्था को नुकसान पहुंचाने वालों को भुगतना होगा परिणाम