Barabanki News : बाराबंकी-लखनऊ रूट की चलती बस में छलका जाम! परिवहन निगम पर उठे सवाल

Amrit Vichar Network
On

टिकट के जरिए बस की पहचान का दावा

कैसरबाग-बाराबंकी रूट की UPSRTC बस में कुछ लोगों के कथित तौर पर शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। टिकट के आधार पर बस को रूट से जोड़ने का दावा किया गया है और परिवहन निगम से जांच की मांग की गई है।

बाराबंकी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की कैसरबाग-बाराबंकी रूट पर चलने वाली बस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रात के समय बस के भीतर कुछ लोग कथित तौर पर शराब पीते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद परिवहन निगम की व्यवस्थाओं और बसों में यात्रियों की निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, अमृत विचार वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह बाराबंकी और लखनऊ के कैसरबाग के बीच चलने वाली UPSRTC बस का है। वीडियो में कुछ लोग बस के अंदर शराब का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और किस बस में बनाया गया।

चालक-परिचालक की भूमिका पर उठे सवाल

वीडियो के साथ एक जागरूक नागरिक ने दिन के समय का बस टिकट भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। टिकट के आधार पर वीडियो में दिखाई गई बस को बाराबंकी-लखनऊ रूट से जोड़ते हुए मामले को सामने लाया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सवाल उठाया है कि यदि सार्वजनिक परिवहन की बस में वास्तव में शराब का सेवन किया गया है तो बस में मौजूद चालक-परिचालक की भूमिका क्या थी और यात्रियों की सुरक्षा एवं अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए क्या व्यवस्था है।

जांच और कार्रवाई की मांग

वायरल वीडियो को लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम से मामले का संज्ञान लेकर जांच कराने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की गई है। साथ ही परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से भी मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग सोशल मीडिया के माध्यम से की गई है। अब देखने वाली बात होगी कि परिवहन निगम वायरल वीडियो की जांच कर बस, चालक-परिचालक और वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान करता है या नहीं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो वास्तव में किस बस का है और उसमें दिखाई दे रही घटना कब की है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी के अस्पताल में AC कमरा न मिलने पर बवाल, सास-ननद और ससुर से जमकर मारपीट, VIDEO वायरल

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Amethi News: मंदिर परिसर में भरा पानी तो अनशन पर बैठे महंत, समर्थन में सैकड़ों ग्रामीणों का धरना; अमेठी में गरमाया मामला
श्रावस्ती में राप्ती का रौद्र रूप : अप्रोच मार्ग के करीब पहुंची कटान, 37 करोड़ के पुल पर मंडराया खतरा
Trump on Iran War: ट्रंप का दावा- ईरान की सैन्य क्षमता को पहुंचाया भारी नुकसान, जल्द खत्म होगा युद्ध
सुल्तानपुर में सड़क किनारे पन्नी के नीचे जी रहा था शख्स, एसपी ने दिखाई संवेदना; नहलाकर नए कपड़े पहनाए, मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ इलाज
जन्माष्टमी पर सीएम योगी का बड़ा संदेश, बोले- भारत की एकता और आस्था को नुकसान पहुंचाने वालों को भुगतना होगा परिणाम