Moradabad Leopard: ठाकुरद्वारा में एक और तेंदुआ पिंजरे में कैद, अब तक 12 पकड़े गए; फिर भी कायम खौफ

Amrit Vichar Network
On

ठाकुरद्वारा तहसील में पिछले दो महीने से कायम है तेंदुआ का आतंक

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में तेंदुए का आतंक जारी है। शुक्रवार को सहसपुरी गांव में एक और तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ। क्षेत्र में अब तक 12 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं, जबकि हमलों में चार लोगों की जान जा चुकी है।

मुरादाबाद, अमृत विचार : मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के सहसपुरी गांव में एक और तेंदुआ वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। इसे मिलाकर अब तक क्षेत्र में अलग अलग गांवों में 12 तेंदुआ वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरें में ट्रैप हो चुके हैं। जिले के ठाकुरद्वारा तहसील में पिछले दो महीने से तेंदुआ का आतंक बरकरार है।

तेंदुए के हमले में अब तक तीन महिलाओं सहित चार की जा चुकी है जान

आदमखोर तेंदुओं के हमलों में तीन महिलाएं और एक पुरुष सहित चार की जान जा चुकी है। हालांकि वन विभाग तेंदुओं को पकड़ने के लिए 30 पिंजरे अलग अलग गांवों में लगा चुका है। शुक्रवार को ठाकुरद्वारा तहसील के गांव सहसपुरी में वन विभाग के पिंजरे में एक और तेंदुआ कैद हो गया। इसे मिलाकर अब तक 12 तेंदुआ ट्रैप हो चुके हैं। लेकिन अभी भी क्षेत्र में तेंदुआ का खौफ बरकरार है।

यह भी पढ़ें:- Bahraich Encounter : बहराइच में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Krishna Janmashtami 2026 : देशभर में कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, ब्रज में 75 लाख श्रद्धालु; नाथद्वारा में 21 तोपों की सलामी
कानपुर में तेज रफ्तार डंपर का कहर, रेस्टोरेंट और आटा चक्की में जा घुसा; नीम के पेड़ ने बचाई सो रहे दुकानदार की जान
जंतर-मंतर मारपीट कांड फिर गरमाया, निशु आजाद के पिता के लिए न्याय मांगने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे सीजेपी नेता
Amethi News: मंदिर परिसर में भरा पानी तो अनशन पर बैठे महंत, समर्थन में सैकड़ों ग्रामीणों का धरना; अमेठी में गरमाया मामला
श्रावस्ती में राप्ती का रौद्र रूप : अप्रोच मार्ग के करीब पहुंची कटान, 37 करोड़ के पुल पर मंडराया खतरा