Bareilly News : केशलता इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण बने नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मोहा मन

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली के केशलता स्कूल में गूंजे भजन, राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्नों ने बांधा समां

बरेली के केशलता इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।

बरेली, अमृत विचार। शहर के केशलता इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरी भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरे विद्यालय परिसर को कृष्णमय कर दिया। बच्चों द्वारा पेश किए गए भजनों और नृत्य ने ऐसा समां बांधा कि हर कोई भक्ति भाव से ओत-प्रोत नजर आया।

राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने किया मंत्रमुग्ध
जन्माष्टमी समारोह में विद्यालय के छोटे बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा की सुंदर वेशभूषा में सजकर पहुंचे थे, जो सभी के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने मनमोहक भजनों और शानदार नृत्य के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को मंच पर जीवंत कर दिया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए प्रेम, करुणा और धर्म का संदेश दिया। नन्हे कान्हा और राधा के इस मनोहारी रूप ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।

'बच्चों को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना शिक्षा का उद्देश्य'
इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. लता अग्रवाल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, सत्य, कर्म, धैर्य और धर्म के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। बच्चों को अपनी समृद्ध संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना ही शिक्षा का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

प्रधानाचार्य ममतेश माहेश्वरी ने कहा कि हमारे भारतीय पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के परिचायक हैं। वहीं, उप-प्रधानाचार्या डॉ. निशा शर्मा ने बताया कि इन उत्सवों के माध्यम से बच्चे केवल अपनी परंपराओं को जानते ही नहीं हैं, बल्कि उन्हें अनुभव करने और अपने जीवन में आत्मसात करने का अवसर भी प्राप्त करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान एडमिनिस्ट्रेटर सुधांशु शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें निरंतर कर्म करते हुए सकारात्मक सोच और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर भक्ति, आनंद और उल्लास से सराबोर दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें - Budaun News : कान्हा के जन्मोत्सव को सजने लगे घर-आंगन, मंदिरों में तैयारियां जोरों पर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

देशभर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम : मथुरा-द्वारका में मंगला आरती, ब्रज में 75 लाख श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान, यहां दी जाएगी 21 तोपों की सलामी
कानपुर में तेज रफ्तार डंपर का कहर, रेस्टोरेंट और आटा चक्की में जा घुसा; नीम के पेड़ ने बचाई सो रहे दुकानदार की जान
जंतर-मंतर मारपीट कांड फिर गरमाया, निशु आजाद के पिता के लिए न्याय मांगने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे सीजेपी नेता
Amethi News: मंदिर परिसर में भरा पानी तो अनशन पर बैठे महंत, समर्थन में सैकड़ों ग्रामीणों का धरना; अमेठी में गरमाया मामला
श्रावस्ती में राप्ती का रौद्र रूप : अप्रोच मार्ग के करीब पहुंची कटान, 37 करोड़ के पुल पर मंडराया खतरा