स्नान करते समय घाघरा में डूबी किशोरियां : महिलाओं के साथ नदी में स्नान कर रही थी बच्चियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिउतिया पूजा के लिए स्नान कर रहे थे लोग

बिछिया, बहराइच, अमृत विचार। सुजौली थाना क्षेत्र में स्थित घाघरा नदी के तट पर बुधवार शाम को गांव की महिलाएं जिउतिया पूजा के लिए स्नान कर रही थीं। साथ में स्नान करते समय दो किशोरिया घाघरा नदी में डूब गईं। काफी तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका है।

जिले में बुधवार को महिलाओं ने जीवित पुत्र की दीर्घायु के लिए जिउतिया व्रत रखा। इसके बाद सभी शाम को रीति रिवाज के अनुसार नदी के तट पर स्नान करने पहुंची। सुजौली थाना क्षेत्र के मौरहवा गांव के पास स्थित घाघरा बैराज नदी में महिलाएं और गांव की बेटियां स्नान कर रही थी। स्नान करते समय बड़खड़िया गांव निवासी सीमा (16) पुत्री हरिश्चंद्र और लाली पुत्री (14) विजेंद्र गहरे पानी में चली गई।

दोनों को आसपास के लोगों ने बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पानी अधिक होने से दोनों किशोरिया बीच धारा में बह गईं। नदी के तट पर काफी संख्या में भीड़ एकत्रित है। प्रभारी निरीक्षक हरीश सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ टीम मौके पर पहुंच रही है। दोनों की तलाश की जा रही है। 

संबंधित समाचार