बाराबंकी में पुलिस के सामने कर रहे थे दंबगई, फिर पहुंचे हवालात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बाराबंकी: अमृत विचार। अयोध्या मार्ग पर पीआरवी के सामने एक युवक की जोरदार पिटाई के मामले में आरोपी तीन लोगों को पकड़ लिया गया। तीनोंं आरोपी मसौली थाना क्षेत्र के रहने वाले है। बताते चलें कि मंगलवार की देर रात कुछ युवकों ने आजाद नगर के पास डा. वर्मा कोठी के सामने दो युवकों को पीटना शुरु कर दिया।

इसकी सूचना मिलने पर वहां पर पीआरवी पुलिस भी पहुंची, पुलिस कार्रवाई करती लेकिन उनके सामने ही युवकों ने पिटाई जारी रखी और पुलिस खड़ी तमाशा देखती रही। किसी तरह बीच बराव कर मामला शांत कराया गया। इसके बाद पुलिस ने पिटाई करने वाले आरोपियों मो. आमिर पुत्र स्व. जाकिर अली, मो. विलाल पुत्र जाकिर अली, राजा उर्फ इमरान पुत्र कादिर अली निवासी सुरसण्डा थाना मसौली को गिरफ्तार कर लिया। 

 

संबंधित समाचार