रामपुर में मुस्लिम युवक ने धर्म छिपाकर की हिन्दू युवती से शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीड़िता ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर लगाई कार्रवाई की गुहार

 रामपुर, अमृत विचार : कर्नाटक की एक युवती कुछ हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची। उसने धोखे से शादी करने का आरोप लगाते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विश्व हिन्दू महासंघ के मेरठ प्रांत के प्रमुख अनिल वशिष्ठ के नेतृव में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ कर्नाटक की एक युवती भी थी। उसने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि वह कर्नाटक में  ब्यूटी पार्लर चलाती थी। इस दौरान रवि नाम का युवक उसके पास आया। उसने खुद को अनाथ बताया था। इस पर युवती ने उसे ब्यूटी पार्लर में काम करने के लिए रख लिया। इसके बाद दोनों में प्रेम हो गया। बाद में आरोपी युवक उसे अपने गांव केमरी ले आया और अलग घर में रखने लगा।

इस बीच युवती को पता चला कि रवि असल में मुस्लिम है। इस जानकारी के बाद वह काफी परेशान हो गई। उसने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। ज्ञापन देने वालों में अविनाश पटेल, रामेंद्र गुप्ता, संजीव जैन आदि मौजूद रहे। महिला का कहना है कि वह 6 माह की गर्भवती है। आरोपी उसके करीब 15 लाख रुपये लेकर फरार हो गया।

संबंधित समाचार