बहराइच में भेड़िया ने फिर किया हमला, बालक समेत दो घायल, इलाके में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिला अस्पताल में भर्ती हुए घायल, दो सप्ताह बाद फिर हुआ हमला

बहराइच, अमृत विचार। जिले के हरदी थाना क्षेत्र के गांवों में एक बार फिर भेड़िया ने हमला कर बालक समेत दो लोगों को जख्मी कर दिया। दोनों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक इलाज कर रहे हैं। जिले में लगभग दो सप्ताह से भेड़ियों का हमला रुका हुआ था। इससे गांव के लोगों के साथ वन अधिकारी राहत की सांस ले रहे थे।

लेकिन बृहस्पतिवार रात को अचानक पुनः भेड़िया ने हमला कर दिया। हरदी थाना क्षेत्र के रमवापुर खुर्द गांव निवासी आरुष (6 माह) पुत्र रमेश अपनी मां फूलमती के साथ तीन दिन पहले ननिहाल घूमनी गांव आया था। फूलमती रात ढाई बजे अपने बच्चे को दूध पिला रही थी। तभी रात दो बजे जंगली जानवर आया। वह बच्चे को अपनी तरफ खींचने लगा। जबकि मां बेटे को अपनी तरफ खींचने लगी। कुछ देर बाद भेड़िया जंगल की ओर चला गया।

cats

भेड़िया के हमले में छह माह का बालक घायल हो गया। इसी थाना क्षेत्र के ग्राम नकहा निवासी ममता (5) पुत्री तीरथ अपनी बहन के साथ सो रही थी। रात ढाई बजे के आसपास भेड़िया ने बालिका पर हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर भेड़िया बालिका को छोड़कर चला गया। दोनों को परिवार के लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हमलों को लेकर गांव के लोगों में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें-केजरीवाल को विधानसभा में 41 नंबर की सीट तो सिसोदिया को 40 नवंबर की सीट की गई आवंटित

संबंधित समाचार