आज का राशिफल। 27 सितंबर, 2024

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष     

आज आपकी योजना किसी कारणवश अटक सकती है। परिवार में परेशानियां उत्पन्न होंगी। दांपत्य संबंधों में कड़वाहट होने की आशंका है। व्यापार में इच्छित परिणाम न मिलने से मन खिन्न हो सकता है। अपने प्रयासों में कमी न होने दें।

वृष

आज रुका हुआ काम अचानक बन सकता है। बच्चों के साथ दोस्ताना संबंध रखें। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। वरिष्ठ और बुद्धिमान लोगों के साथ आपके संपर्क विकसित होंगे। विरोधी आपके सामने कमजोर होंगे। जॉब में अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।

मिथुन

आज कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। व्यापार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। आनावश्यक गतिविधियों में आप समय बर्बाद न करें। प्रेमी जन से बहसबाजी न करें। ठंड से आपको बचना चाहिए। क्रोधी स्वभाव वाले लोगों की आलोचना हो सकती है।

कर्क

आज अनुसंधान संबंधी कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। घरेलू मामलों को लेकर काफी व्यस्त रहेगे। ज्यादा टीवी और कम्प्यूटर का प्रयोग न करें। परिवार के लोग आपसे प्रेम तो रखेंगे लेकिन आपको अपनी बात समझाने में थोड़ी मुश्किल होगी।

सिंह

आज का दिन काफी रोमाचंक रहेगा। काम की वजह से तनाव हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। आंखों से जुड़ी समस्या सामने आ सकती हैं। बीते दिन की तुलना में आपको आज कार्यक्षेत्र में परेशानी का अनुभव होगा। यात्रा का प्रयोजन सफल होने में कठिनाई होगी।

कन्या

आज कार्यक्षेत्र में नए विकल्प विकसित होंगे। आप नया काम शुरू कर सकते हैं। सेहत के दृष्टिकोण से दिन बहुत अच्छा है। जल्दबाज़ी के बजाय गम्भीरता और धैर्यपूर्वक निर्णय लेंगे। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। कानूनी मामलों में परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं।

तुला

आज दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा। घर के नवनिर्माण पर धन खर्च कर सकते हैं। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। घरेलू कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे। बड़ी कारोबारी डील हो सकती है। अपना काम बेहतरीन तरीके से करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।

वृश्चिक

आज अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्रों को थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद जन्म ले सकते हैं। जॉब में अतिरिक्त कार्यभार आ सकता है।

धनु

आज कारोबार के दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। आपनी विनम्रता का लोग गलत फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। अपने घर के छोटे सदस्यों को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। वैवाहिक कार्यक्रमों आदि को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

मकर

आज  समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। मित्रों के साथ कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं। बच्चे काफी आज्ञाकारी रहेंगे। सभी काम समय पर पूर्ण हो जायेंगे। नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन उत्तम है।

कुंभ

आज दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त होने की संभावना है। नया वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में आपको पुरस्कार मिल सकता है। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।

मीन

आज मन की चंचलता पर नियंत्रण करें। अपने खानपान की आदतों पर सुधार करें। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाही करेंगे। प्रेमी जन के साथ संवादहीनता हो सकती है। जल्दबाज़ी में धनहानि होने की आशंका है। अपने स्वाभिमान का ध्यान रखें।