बिहार में असमाजिक तत्वों ने स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन पर किया पथराव, एसी के तीन डिब्बे क्षतिग्रस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

समस्तीपुर। बिहार में पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर रेल मंडल के जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया, जिससे एसी के तीन डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गये। रेलवे सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन समस्तीपुर स्टेशन से कल रात खुलकर नई दिल्ली जा रही थी।

इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने आउटर सिंगनल के पास ट्रेन पर अचनाक पथराव शुरू कर दिया। पथराव से ट्रेन के पेंट्रीकार समेत दो वातानुकूलित कोच की खिडक़ी के शीशे टूट गए।इस घटना में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें लगने की भी सूचना है। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही समस्तीपुर मंडल के वरिष्ठ रेल एवं रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी मौके पर पर पहुंचे और घटना की जांच की। असमाजिक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : ट्रैक्टर के नीचे दबकर ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत, गुस्साएं लोगों ने पुलिस टीम को घेरा, जीप की हवा निकाली

संबंधित समाचार