कानून का पालन करती है महाराष्ट्र पुलिस: राउत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को बुधवार सुबह मुंबई में पुलिस हिरासत में लिए जाने का बचाव करते हुए कहा कि राज्य पुलिस कानून का पालन करती है। पुलिस ने आज सुबह अर्नब गोस्वामी को हिरासत में लिया है। राउत ने अर्नब के हिरासत में लिये …

मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को बुधवार सुबह मुंबई में पुलिस हिरासत में लिए जाने का बचाव करते हुए कहा कि राज्य पुलिस कानून का पालन करती है। पुलिस ने आज सुबह अर्नब गोस्वामी को हिरासत में लिया है।

राउत ने अर्नब के हिरासत में लिये जाने पर कहा महाराष्ट्र पुलिस कानून का पालन करती है। पुलिस के पास यदि किसी के खिलाफ कोई सबूत है तो वह उस पर कार्रवाई कर सकती है। उन्होंने कहा कि जब से राज्य में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में सरकार आई है किसी के खिलाफ कोई बदले की कार्रवाई नहीं की गई है।

अर्नब की गिरफ्तारी पर देशमुख ने कहा, कानून से ऊपर कोई नहीं
वहीं महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार के कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और राज्य की पुलिस कानून के अनुरूप उचित कार्रवाई कर रही है। उनकी यह टप्पिणी रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की आज सुबह हुई गिरफ्तारी के बाद आई।

देशमुख ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और महाराष्ट्र पुलिस कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक डिजइनर की पत्नी ने मामले को दोबारा खुलवाने के लिए अदालत का रुख किया था। उसके बाद ही मुकदमे को दोबारा खोला गया। देशमुख ने कहा कि अदालत ने इस मामले को दोबारा खोलने की अनुमति दी है।

संबंधित समाचार