पापा - मम्मी मुझे माफ़ करना...सुसाइट नोट लिखकर छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार: थरवई।  थाना क्षेत्र के बनर्जी बंगला थाना में शुक्रवार को एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घरवालों को पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके पर एक सुसाइट नोट मिला है। जिसमे युवक ने लिखा है कि पापा-मम्मी मुझे माफ करना, मै जो बनना चाहता था वो नही बन सका। अगले जन्म में वो पूरा करूंगा। युवक क्या बनना चाहता था इसकी जानकारी नगी हो सकी है। 

 जानकारी के अनुसार मृतक अनुपम मौर्या 20 वर्ष पुत्र रामचंद्र मौर्या पढ़ाई के साथ तैयारी भी कर रहा था। शुक्रवार की दोपहर वह घर के अन्दर कमरे में नायलान की रस्सी का फंदा बनाकर चुल्ले के सहारे लटक गया और खुदकुशी कर ली। परिजनो ने जब देखा तो सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो, रो, कर बुरा हाल रहा। मृतक तीन बहन एक भाई में सबसे बड़ा और इकलौता बेटा होने के कारण उसे घर में सभी प्यार करते थे। पुलिस ने सुसाइट नोट बरामद किया है। जिसमें मृतक ने अपने आप को माफ करने की बात कही है और लिखा कि मैं जो बनना चाहता था वो नहीं बन पा रहा हूं। मुझे माफ करना। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार