युवक को काटने पर जहरीले सांप को मिली कड़ी सजा, किया गया कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। ननिहाल में आए युवक को शुक्रवार तड़के सोते समय जहरीले सांप ने काट लिया। सर्पदंश के शिकार युवक ने नींद खुलते ही सर्प को पकड़ लिया और उसे डिब्बे में कैद किया। परिजनों ने उसे हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

रामगांव थाने के टेढ़िया गांव निवासी 26 वर्षीय भोलू पुत्र बराती बुधवार को ननिहाल हरदी थाने के बालकरामपुरवा में आया था। शुक्रवार भोर में वह सो रहा था। तभी उसे गेंहुआ करैत सांप ने हाथ में डंस लिया। भोलू की तुरंत नींद खुली। उसने सर्प को पकड़कर एक डिब्बा में कैद कर लिया, वहीं ननिहाल के लोगों को जानकारी दी। ननिहाल वालों ने झाड़ फूंक के लिए ओझा बुलाया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया है। उसका इलाज चल रहा है। साथ ही जिला अस्पताल में सांप लेकर पहुंचने से डॉक्टर को इलाज करने में आसानी हुई है।

संबंधित समाचार