राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दौरे के दूसरे दिन पहुंची कानपुर...CSJMU के 39वें दीक्षांत समारोह में की शिरकत, सतीश महाना को दी मानद उपाधि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दौरे के दूसरे दिन कानपुर पहुंची। जहां उन्होंने सीएसजेएमयू के 39वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की। शोभायात्रा के साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पहुंची। दीक्षांत समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय मौजूद रहे। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को मानद उपाधि दी गई। यह उपाधि उन्हें सामाजिक कार्यों और बेहतर कार्य करने के लिए दी गई। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने डीजी कॉलेज की रितिक अवस्थी को छह पदक प्रदान किए। साथ ही भारती गुप्ता को तीन पदक प्रदान किए।

कानपुर सतीश महाना 1

ये भी पढ़ें- कानपुर में 1000 करोड़ की जमीन पर कब्जे के प्रयास का मामला: अवनीश दीक्षित के साथी जीतेश और अली अब्बास गिरफ्तार, दोनों पर 50 हजार का इनाम था घोषित

 

संबंधित समाचार