अरशद से दक्ष बन युवती को प्रेम जाल में फंसा किया यौन शोषण, हुई गर्भवती तो कराया गर्भपात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। अरशद नाम के युवक ने खुद को दक्ष बताकर हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाया। फिर नशीला पेय पिलाकर रेप कर अश्लील वीडियो बना ली। आरोप है कि करीब डेढ़ साल तक शारीरिक शोषण किया। गर्भवती होने पर दो बार गर्भपात कराया। संप्रदाय की हकीकत सामने आने पर पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। इसके बाद मदेयगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

मड़ियांव इलाके में रहने वाली युवती यहियागंज में दुकान में काम करती थी। वह उस समय मदेयगंज इलाके में किराए पर रहती थी। यहियागंज दुकान पर ही हसनगंज निवासी अरशद से दोस्ती हुई थी। अरशद ने अपनी पहचान छिपा दक्ष बनकर मिला था। दोनों के बीच व्हाट्सएप पर चैटिंग और मोबाइल पर बातचीत होने लगी।

अरशद ने अपने जाल में फंसाने के बाद उसके साथ करीब ड़ेढ साल तक शारीरिक शोषण किया। इसी बीच युवती को अरशद की हकीकत पता चल गई। उसने विरोध किया तो पिटाई की। जान से मारने और उसकी अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वयरल करने की धमकी दी।

पीड़िता ने थाने पर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री पोर्टल पर अरशद की पूरी हकीकत बयां की। इंस्पेक्टर मदेयगंज राजेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी अरशद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-MP के मैहर में दर्दनाक हादसा: बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत, 20 घायल

संबंधित समाचार