Iranian Trophy खेलने लखनऊ आ रहे क्रिकेटर मुशीर हादसे में घायल, आई गंभीर चोट

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः इकाना स्टेडियम में होने वाले ईरानी ट्रॉफी मैच खेलने के लिए आजमगढ़ से लखनऊ आ रहे युवा क्रिकेटर मुशीर हादसे का शिकार हो गए। गंभीर रूप से घायल मुशीर का इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को उनकी फॉर्च्यूनर डिवाइडर से टकरा गई थी। मुशीर भारतीय टीम से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट टीम में शामिल क्रिकेटर सरफराज खान के भाई है।

ईरानी ट्रॉफी खेलने के लिए मुशीर पिता व कोच नौशाद खान व दो अन्य लोगों के साथ शनिवार को आजमगढ़ से लखनऊ आ रहे थे। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सबई गांव के पास उनकी फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। गाड़ी में बैठे चारों लोगों की जान बाल-बाल बच गई। मुशीर के गर्दन में गंभीर चोट आई है। उनके पिता व चालक समेत अन्य लोगों को हल्की चोट आई है। यूपीडा टीम ने प्राथमिक उपचार किया। मुशीर का इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में हो रहा है।

यह भी पढ़ेः विज्ञान की पढ़ाई नहीं की है तो भी सीख सकते हैं रोबोट बनाना, नेशनल पीजी कॉलेज में शुरू हुआ कोर्स

संबंधित समाचार